3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रवेश सत्र 2026-27 (अंतिम तिथि: 14/09/2026)

शासकीय महिला पॉलीटैक्निक महाविद्यालय, ललित कॉलोनी, व्योहार बाग, घमापुर, जबलपुर (म.प्र.) में सत्र 2026-27 हेतु 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। “आओ पॉलीटैक्निक चलें, टेक्निकल बनें” अभियान के तहत किसी भी उम्र की महिलाएं तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकती हैं।

“रूक जाना योजना” से परीक्षा देने वाली छात्राओं के लिए भी प्रवेश का यह एक विशेष और सुनहरा अवसर है।

संचालित 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का विवरण (सीटें एवं पात्रता)

क्र. पाठ्यक्रम (Branch) प्रवेश क्षमता (Seats) शैक्षणिक अर्हता
1 Computer Science & Engineering 60 सीटें 10वीं पास
2 Electronics & Telecommunication 60 सीटें 10वीं पास
3 Fashion Technology 60 सीटें 10वीं पास
4 Food Technology 30 सीटें 10वीं पास
5 Modern Office Management (MOM) 60 सीटें 10वीं पास
6 Travel & Tourism 30 सीटें 10वीं पास
  • द्वितीय वर्ष (Lateral Entry) में सीधा प्रवेश:

    • Physics एवं Maths से 12वीं पास होने पर CSE एवं ETE डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में सीधा प्रवेश।

    • किसी भी विषय से 12वीं या ITI (डिप्लोमा) पास होने पर FT एवं MOM डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में सीधा प्रवेश।

प्रवेश प्रक्रिया एवं काउंसलिंग

समस्त प्रवेश प्रक्रिया तकनीकी शिक्षा संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा DTE COUNSELLING MPONLINE (dte.mponline.gov.in) के माध्यम से की जा रही है।

महाविद्यालय की प्रमुख विशेषताएं एवं सुविधाएं

  • महिलाओं हेतु तकनीकी शिक्षा का शहर के मध्य स्थित एकमात्र शासकीय संस्थान।

  • आधुनिक प्रयोगशालाएं, सर्व सुविधायुक्त छात्रावास (लिफ्ट एवं रैम्प सुविधा सहित), एवं समृद्ध पुस्तकालय।

  • योग्य, अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्य।

  • खेलकूद, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों, सेमिनार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन का प्रतिवर्ष आयोजन।

  • छात्रवृत्ति सुविधाएं: टी.एफ.डब्ल्यू., मुख्यमंत्री मेधावी, जनकल्याण एवं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाएं उपलब्ध।

  • ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट: प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा कैंपस ड्राइव तथा विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों में चयन।

  • उच्च शिक्षा का अवसर: इंजीनियरिंग डिप्लोमा उपरांत लेटरल एंट्री द्वारा B.Tech द्वितीय वर्ष तथा Fashion Technology उपरांत NIFT द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश का अवसर।

महत्वपूर्ण तिथियां एवं संपर्क जानकारी

  • प्रवेश के लिए अंतिम तिथि: 14/09/2026

  • कार्यालयीन समय: सुबह 10:30 बजे से सायंकाल 05:00 बजे तक (इच्छुक शाखा में संपर्क करें)।

संपर्क सूत्र (Branch-wise Contacts):

  • Computer Science & Engg.: 9770070081

  • Electronics & Telecommunication: 6268767449

  • Fashion Technology: 9893864202

  • Food Technology: 9425140017

  • Modern Office Management: 6260594939

  • Travel & Tourism: 7415939129

  • Email: gwpcjabalpur@yahoo.in

  • Website: www.gwpcjabalpur.com