वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2026: मैदान पर छात्राओं का दम, सुहानी और भावना ने जीते मल्टीपल गोल्ड

जबलपुर: शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जबलपुर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन ‘मंजरी’ के उपलक्ष्य में 16 फरवरी 2026 को पुलिस परेड ग्राउंड में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम अग्रवाल के संरक्षण और खेलकूद प्रभारी डॉ. हेमलता ठाकुर के निर्देशन में आयोजित इस स्पर्धा में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम: विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे:

  • दौड़ प्रतियोगिता: 100 मीटर और 200 मीटर दोनों दौड़ में सुहानी कोल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी गति का लोहा मनवाया।

  • थ्रो इवेंट्स: तवा फेंक और गोला फेंक प्रतियोगिता में भावना मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं भाला फेंक में साक्षी अहिरवार विजेता रहीं।

  • रस्साकशी: टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए कामाख्या विश्वकर्मा एवं टीम ने रस्साकशी मुकाबले में जीत दर्ज की।

प्रोत्साहन: प्राचार्य डॉ. नीलम अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना का भी विकास करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. हेमलता ठाकुर, श्री जेड.आई. खान, डॉ. प्रतिमा उपाध्याय, डॉ. आरती चौबे, डॉ. पूजा नागले, श्री साकेत सोनी और श्री अजनीश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।