जबलपुर: शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जबलपुर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन ‘मंजरी’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक चेतना जागृत करना और समसामयिक विषयों पर जन-जागरूकता फैलाना रहा।
प्रतियोगिता की प्रमुख झलकियां: कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों ने अपनी कला और अभिनय के माध्यम से महत्वपूर्ण संदेश दिए:
-
फैशन टेक्नोलॉजी विभाग: छात्राओं ने “सुई धागा” थीम पर आधारित नाटक के जरिए आत्मनिर्भरता के स्वरूप को दर्शाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: “हिंदी बीमार है” विषय पर वर्तमान परिपेक्ष्य में सम्मोहक प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।
-
ट्रेवल एंड टूरिज्म विभाग: “घूमो भी समझो भी” नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित जीवनशैली का संदेश देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-
मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (MOM): छात्राओं ने “बदलती सोच बदलती दिशा” विषय पर महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर सशक्त अभिनय किया।
प्राचार्य का संबोधन: कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. नीलम अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को समझना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ छात्राओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करती हैं।
विशेष सहयोग: इस सफल आयोजन का नेतृत्व कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा किया गया, जिसमें श्रीमती वैशाली जैन, श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा, श्री साकेत सोनी, श्रीमती प्रतीक्षा गुप्ता और श्री अजनीश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

